अयोध्या| कैंट कोतवाली क्षेत्र के राजकीय उद्यान गुप्तार घाट के पास शनिवार रात लगभग 2 बजे एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में राकेश सिंह के पुत्र अक्षय (15) और गीतेश विरानी के पुत्र फागुनी (17) की मौत हो गई। वहीं, देव नगर कॉलोनी निवासी उदय नारायण अग्रहरि का पुत्र हर्ष नारायण अग्रहरि (18) गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।





