अवधेश मिश्रा फरारी कांड में जांच की आंच जेएस ग्रुप तक पहुँची, पुराने रिश्तों की कड़ी में चेयरमैन शैलेंद्र यादव से पूछताछ की तैयारी

0
104

फर्रुखाबाद। अपराधी अवधेश मिश्रा के फरार होने के मामले में पुलिस जांच का दायरा अब और विस्तृत हो गया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब जेएस ग्रुप के चेयरमैन शैलेंद्र यादव और उनकी पत्नी के पुराने संपर्कों की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि अवधेश मिश्रा के साथ इनका परिचय काफी पुराना है और जांच एजेंसियां इस कड़ी को गंभीरता से देख रही हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरारी के दौरान अवधेश मिश्रा को कुछ असामाजिक स्थानीय नेटवर्क से मदद मिलने की आशंका है। इन्हीं संबंधों के मद्देनज़र जांच टीम ने जेएस ग्रुप के कुछ लोगों से प्रारंभिक पूछताछ की है, जबकि चेयरमैन शैलेंद्र यादव से भी निकट भविष्य में पूछताछ की तैयारी की जा रही है।वैसे वो भी अभी गायव हैं।

हालांकि अभी तक पुलिस ने इस संबंध में किसी के खिलाफ औपचारिक बयान या एफआईआर दर्ज नहीं की है। अधिकारी केवल इतना कह रहे हैं कि “जांच प्रारंभिक चरण में है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।”

उधर, इस पूरे मामले में जेएस ग्रुप की ओर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। चेयरमैन शैलेंद्र यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

अवधेश मिश्रा, जिस पर कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिले भर में उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अब यह जांच यह स्पष्ट करेगी कि फरारी में किस-किस की भूमिका रही और किसने अपराधी को मदद पहुंचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here