अभिलेख फाड़े गए, 5 आरोपियों पर 11 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
गोंडा। जनपद में जमीन पैमाइश के लिए गई राजस्व टीम पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने टीम के साथ मारपीट की, पत्थरबाजी की और मौके पर आगजनी भी की।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने राजस्व टीम से अभिलेख छीनकर फाड़ दिए, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
इस संबंध में राजस्व निरीक्षक ने कौड़िया थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बच्चा लाल समेत उसके परिवार के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों पर 11 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
जमीन पैमाइश के दौरान राजस्व टीम पर हमला, पत्थरबाजी और आगजनी


