बी एस ए ने मामले को गंभीरता से लिया, कहा आरोपी शिक्षक पर होगी कार्रवाई
फर्रुखाबाद। इंचार्ज प्रधानाचार्य एवं शिक्षामित्र पर पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा हमला मारपीट एवं गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जिसमें इंचार्ज प्रधानाचार्य ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
जनपद के विकासखंड राजपुर के कुम्हरौर ग्राम के विद्यालय में घटना हुई जहां पूर्व प्रधानाचार्य मृदुल सक्सेना ने इंचार्ज प्रधानाचार्य आशीष कुमार व शिक्षामित्र सुनील अग्निहोत्री पर हमला कर दिया गाली गुजार दिया मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस बात की शिकायत इंचार्ज प्रधानाचार्य ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखे गए शिकायती पत्र में की लिखा गया पत्र में इंतजार प्रधानाचार्य ने अवगत कराया की पूर्व प्रधानाचार्य के इस कृत्य से अत्यंत और दुखी हैं ।मृदुल सक्सेना विद्यालय का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं।
प्रधानाचार्य मृदुल सक्सेना के बारे में यह भी लिखा कि उनके ऊपर कोरोना काल में छात्रों छात्राओं के लिए आई छात्रवृत्ति का घोटाला कर देने का की जांच भी लंबित बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब शिकायत की गई थी तब तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की जिसमें मृदुल कुमार के ऊपर घोटाला करने और कागजों में हेरा फेरी करने के आरोप साबित हुए थे लेकिन कार्रवाई उनके ऊपर नहीं की गई। मृदुल अभी विद्यालय का माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं इसलिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है ताकि शिक्षा का माहौल खराब ना हो उन्होंने कहा कि मृदुल सक्सेना पर जो आप से जुड़े हैं उसके बारे में भी कार्रवाई की जाएगी।


