आतिशबाजी लेने गए युवक से मारपीट, कोतवाली में तहरीर — पुलिस जांच में जुटी

0
43

– खरीदी हुई आतिशबाजी दोबारा देने से इनकार पर बढ़ा विवाद, डंडों से की पिटाई

मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद। दीपावली के त्योहारी सीजन में आतिशबाजी की खरीद को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। थाना क्षेत्र के ग्राम मतापुर पोस्ट पिपरगांव निवासी अजीत पुत्र वेदराम ने आरोप लगाया है कि उसने मुरास कन्हिया बाजार स्थित दुकानदार सुधाकर से आतिशबाजी खरीदी थी, लेकिन जब वह उसे लेने गया तो दुकानदार और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया।

प्रार्थी अजीत ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि 19 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे वह सुधाकर की दुकान से आतिशबाजी खरीदकर अस्थायी रूप से वहीं रख गया था ताकि अन्य सामान खरीद सके। जब वह आतिशबाजी लेने लौटा, तो दुकानदार सुधाकर ने पुनः पैसे मांग लिए। अजीत ने कहा कि वह पहले ही भुगतान कर चुका है, इसलिए दोबारा पैसे नहीं देगा।
इसी बात पर विवाद बढ़ गया। अजीत का आरोप है कि दुकानदार सुधाकर, अनिल प्रताप पुत्र मानसिंह निवासी अलीदादपुर पोस्ट निसाई, पवन सिंह पुत्र वीरपाल सिंह निवासी जल्लापुर और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे डंडों से पीटा। जब लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई तो हमलावरों ने धमकी दी कि अगर कोई बीच-बचाव करेगा तो उसे भी जान से मार देंगे।

मारपीट में अजीत को गंभीर चोटें आईं, जिनका पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि “प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ और व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के बीच ऐसे विवाद स्थानीय प्रशासन और व्यापारियों दोनों के लिए चिंता का विषय हैं। पुलिस को आवश्यक है कि ऐसी घटनाओं पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई कर जनता में विश्वास बनाए रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here