24 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

अटल-अजीत मेमोरियल ट्रॉफी का अनावरण, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 20-21 फरवरी को यूपी-बिहार दिव्यांग क्रिकेट मुकाबला

Must read

वाराणसी: 20 एवं 21 फरवरी 2026 को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (Kashi Hindu University) के मेडिकल ग्राउंड पर आयोजित होने वाली भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री अजित वादेकर की स्मृति में खेले जाने वाले अटल-अजीत मेमोरियल ट्रॉफी का अनावरण आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित एम्फीथियेटर कार्यालय में किया गया।

ट्रॉफी का अनावरण काशी हिंदू विश्वविद्यालय कीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. डॉ. ए. के. नेमा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह ट्रॉफी केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में आल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा डिफरेंटली अबलेड क्रिकेट कौंसिल ऑफ़ इंडिया के सहयोग से आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश और बिहार की टीमों के बीच खेला जाएगा।

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को दो मैच तथा 21 फरवरी को फाइनल मुकाबला आयोजित होगा। खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से संगठन खेलों के माध्यम से दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को सशक्त बनाना और वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाना है। उन्होंने कहा कि खेल सामाजिक समावेशन का सशक्त माध्यम है, जिससे दिव्यांगजन राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान सुबोध राय, सह संयोजक अभिषेक पांडेय तथा मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article