25 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026

थाना समाधान दिवस पर एएसपी अरुण कुमार सिंह ने जहानगंज व कमालगंज में की जनसुनवाई

Must read

फर्रुखाबाद: थाना समाधान दिवस (Thana Samadhan Diwas) के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह (ASP Arun Kumar Singh) शनिवार को थाना जहानगंज और थाना कमालगंज पहुंचकर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित आमजन की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, पुलिस कार्यवाही से संबंधित शिकायतों सहित अन्य प्रकरणों पर लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। एएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना समाधान दिवस पर दर्ज होने वाली अधिकतम शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के रूप में किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को मौके पर ही समाधान की दिशा में ले जाना है, इसलिए प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article