33 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

नहीं रहीं सिंगर आशा भोसले

Must read

-92 वर्ष की आयु में कहा दुनिया को अलविदा
यूथ इंडिया समाचार
मुम्बई। भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। सात दशकों से अधिक लंबे अपने शानदार करियर में उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों को छुआ और भारतीय सिनेमा को अनगिनत यादगार गीत दिए। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है और कला जगत ने एक अमूल्य रत्न खो दिया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे थे और परिवार के सदस्य भी अस्पताल में मौजूद थे। उनकी बिगड़ती तबीयत की खबर मिलते ही देश और दुनिया में उनके प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ गई थी। सोशल मीडिया पर फैंस, कलाकारों और राजनीतिक हस्तियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। लेकिन तमाम दुआओं और चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया।
आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए, जिनमें फिल्मी, गज़़ल, भजन और पॉप संगीत शामिल हैं। उनकी आवाज की बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें हर पीढ़ी का पसंदीदा बना दिया। उन्होंने कई भाषाओं में गीत गाकर भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article