23 C
Lucknow
Sunday, February 1, 2026

खबर छपते ही पीड़ित पिता को मिला न्याय, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Must read

अमृतपुर/फर्रूखाबाद: नाबालिग किशोरी के लापता होने की खबर यूथ इंडिया दैनिक समाचार पत्र (Youth India Daily Newspaper) में प्रकाशित होते ही मामले में पुलिस (police) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना अमृतपुर क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता को आखिरकार न्याय मिलता नजर आया।बताया गया कि बीते दिनों पीड़ित की लगभग 15 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन और थाने में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर मामला मीडिया के माध्यम से उजागर किया गया। खबर प्रकाशित होते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। इसके बाद थाना अमृतपुर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

पीड़ित पिता ने मीडिया और पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि खबर छपने के बाद उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई को सही दिशा में कदम बताया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article