35.9 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

अरविंद केजरीवाल का दावा- LPG गैस की सप्लाई हुई बंद, आने वाले दिनों में स्थिति और होगी खराब

Must read

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने देश में LPG गैस की आपूर्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर बाकी सभी कमर्शियल संस्थानों को LPG गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। फिलहाल केवल घरेलू उपयोग के लिए गैस दी जा रही है। केजरीवाल ने यह बयान तब दिया जब उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय की एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए उस पर अपनी टिप्पणी की। उनका दावा है कि इस कदम से घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में एक पोस्ट जारी कर बताया कि वैश्विक परिस्थितियों और ईंधन आपूर्ति में बाधाओं के कारण देश में एलपीजी गैस की सप्लाई पर दबाव है। मंत्रालय ने ऑयल रिफाइनरियों को निर्देश दिए हैं कि वे LPG का उत्पादन बढ़ाएं और अतिरिक्त उत्पादन को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता के साथ इस्तेमाल करें।

इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि देशभर में अधिकांश कमर्शियल संस्थानों के लिए LPG सप्लाई रोक दी गई है, जबकि शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को गैस की आपूर्ति जारी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल गैस केवल घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं तक एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कुछ अहम कदम उठाए गए हैं। घरेलू LPG की सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है। कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड लागू किया गया है। आयातित LPG से होने वाली नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई फिलहाल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस निर्देशों के बाद देशभर के अधिकांश कमर्शियल संस्थानों के लिए LPG सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित गैस मिलती रहे, यह सुनिश्चित किया गया है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य गैर-घरेलू उद्योगों के लिए LPG सप्लाई से जुड़े अनुरोधों की समीक्षा करने हेतु ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के तीन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टरों की एक समिति बनाई गई है। यह समिति विभिन्न सेक्टरों से आने वाले अनुरोधों की समीक्षा कर निर्णय लेगी कि किन गैर-घरेलू क्षेत्रों को LPG उपलब्ध कराई जाए। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि फिलहाल घरेलू उपयोग और आवश्यक क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि आने वाले दिनों में गैस और तेल की स्थिति और खराब होने की आशंका है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने एलपीजी गैस की स्थिति पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की है। उन्होंने कहा “सिलेंडर महंगे हो रहे हैं, होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायियों को नुकसान हो रहा है।” “ये नरेंद्र मोदी जी का गिफ्ट है। नरेंद्र मोदी को बनाओगे तो यही झेलोगे।” “स्कूल के लिए आवाज उठाने वाले जेल जाएंगे, व्यापार बंद हो जाएगा और दुनिया भर में भारत की बेज्जती होगी।” सिसोदिया का यह बयान एलपीजी की महंगाई और आपूर्ति में बाधाओं को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सीधे हमला माना जा रहा है। उनका आरोप है कि इन नीतियों से व्यापारियों, घरेलू उपभोक्ताओं और शिक्षा संस्थानों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article