22.3 C
Lucknow
Tuesday, March 3, 2026

कारोबारी अजय जैन की फैमिली दुबई में फंसी, केंद्र सरकार से लगाई गुहार

Must read

चंदौली।जनपद के चर्चित कारोबारी अजय जैन का परिवार इन दिनों दुबई में फंसा हुआ है। परिवार शादी के सिलसिले में प्री-वेडिंग शूट कराने के लिए दुबई गया था, लेकिन इसी दौरान क्षेत्र में बढ़े तनाव और ईरान के हमलों की खबरों के बीच हालात बिगड़ गए, जिससे वे वहीं रुकने को मजबूर हो गए।
परिजनों के अनुसार, परिवार के सदस्य दुबई के प्रतिष्ठित इलाके में स्थित बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में ठहरे हुए हैं। अचानक बने हालात के कारण फ्लाइट संचालन और सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच परिवार के सदस्यों ने वीडियो जारी कर अपने हालात बताए हैं और सुरक्षित भारत वापसी की अपील की है।
वीडियो संदेश में परिवार ने कहा कि वे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन क्षेत्रीय तनाव के कारण भय का माहौल है। उन्होंने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप कर सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।
चंदौली में परिवार के रिश्तेदार और परिचित भी चिंतित हैं। स्थानीय स्तर पर प्रशासन से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है ताकि विदेश मंत्रालय तक मामला पहुंचाया जा सके।
फिलहाल सभी की निगाहें केंद्र सरकार की कार्रवाई पर टिकी हैं। परिवार ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article