– तनाव, हार्मोन असंतुलन और कमजोर रक्तसंचार हैं बाल झड़ने की बड़ी वजह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान, मानसिक तनाव और प्रदूषण का सीधा असर लोगों के बालों पर पड़ रहा है। कम उम्र में ही गंजापन और तेजी से बाल झड़ने की समस्या आम होती जा रही है। चिकित्सकों और योग विशेषज्ञों का मानना है कि गंजेपन की समस्या सिर्फ बाहरी उपचार से नहीं, बल्कि शरीर और मन के संतुलन से नियंत्रित की जा सकती है। ऐसे में योगासन और प्राणायाम एक प्रभावी और प्राकृतिक उपाय के रूप में सामने आए हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार बाल झड़ने के प्रमुख कारणों में अत्यधिक तनाव और अनिद्रा,हार्मोनल असंतुलन
सिर की त्वचा में रक्त संचार की कमी,पाचन तंत्र की गड़बड़ी,
पोषक तत्वों की कमी
शामिल हैं। योग न केवल तनाव कम करता है, बल्कि सिर की त्वचा तक ऑक्सीजन और पोषण पहुंचाने में भी मदद करता है।
अधोमुख श्वानासन (डाउनवर्ड डॉग)
इस आसन में सिर नीचे की ओर रहता है, जिससे स्कैल्प में रक्त प्रवाह बढ़ता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
सर्वांगासन (कंधा आसन),यह आसन थायरॉयड ग्रंथि को सक्रिय करता है, जो बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नियमित अभ्यास से बाल झड़ना कम हो सकता है।
हलासन,इससे शरीर की नसों में खिंचाव आता है और सिर तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है।
बालासन,तनाव और मानसिक थकान को दूर करने में यह आसन बेहद लाभकारी है। तनाव कम होने से बाल झड़ने की गति भी कम होती है।
योगासन के साथ-साथ प्राणायाम गंजेपन में अहम भूमिका निभाते हैं।
कपालभाति,यह शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। बेहतर पाचन का सीधा असर बालों की सेहत पर पड़ता है।
अनुलोम-विलोम,यह मानसिक शांति देता है और रक्त संचार को संतुलित करता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है।
योग विशेषज्ञों का कहना है कि केवल योग ही नहीं, बल्कि जीवनशैली में भी सुधार जरूरी है।
संतुलित आहार लें, जिसमें हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन शामिल हों,रासायनिक युक्त शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट्स का कम उपयोग करें
पर्याप्त नींद लें,
सप्ताह में 2–3 बार सिर की तेल मालिश करें।
नियमित योग और प्राणायाम से 6 से 8 सप्ताह में बाल झड़ने की समस्या में कमी देखी जा सकती है। वहीं 3 से 4 महीनों में नए बाल उगने के संकेत मिलने लगते हैं।
गंजेपन की समस्या भले ही आज आम हो गई हो, लेकिन इसका समाधान प्रकृति के पास ही है। योगासन और प्राणायाम न केवल बालों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि शरीर और मन को भी स्वस्थ रखते हैं। नियमित अभ्यास, संयमित जीवनशैली और धैर्य के साथ योग अपनाकर गंजेपन की समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here