24 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

बिना बुलाए शादी में पहुंचे तो हुआ विवाद, दो नाबालिगों पर चाकू से हमला, एक की मौत, पांच गिरफार

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के रानीबाग इलाके में शुक्रवार रात एक शादी समारोह (wedding) में बिना बुलाए आने को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा दो पक्षों में बदल गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में 17 वर्षीय निखिल यादव की मौत हो गई, जबकि सनी घायल हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक बालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे शकूरबस्ती के झंग भवन में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दो लड़के घायल हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने निखिल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि सनी का इलाज चल रहा है।

जांच में सामने आया कि निखिल और सनी रोहिणी के नाहरपुर इलाके के रहने वाले हैं। निखिल बाइक मैकेनिक था और शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान एक बच्चे की बिना बुलाए आए लड़के से कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर और कई जगह दबिश देकर चार नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और कपड़े भी बरामद किए हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article