आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैंट की सृष्टि यादव ने शतरंज प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान हासिल

0
66

फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैंट की छात्रा सृष्टि यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्लस्टर लेवल शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली में आयोजित की गई, जिसमें क्लस्टर-3 के अंतर्गत आने वाले सात आर्मी पब्लिक स्कूलों के अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
अंडर-19 वर्ग में सृष्टि यादव ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया।
विद्यालय परिवार में सृष्टि की इस सफलता से खुशी का माहौल है।
विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन, प्रधानाचार्य संजीव, और उप-प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने सृष्टि यादव को बधाई देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। ऐसी प्रतिभाएं विद्यालय और समाज, दोनों के लिए प्रेरणा हैं।”
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सृष्टि अब रीजनल लेवल प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here