दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक 15 से अधिक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच चुकी है।
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-3) के नियम लागू कर दिए हैं। इसके साथ ही GRAP-4 के दो कड़े नियमों को भी एहतियातन GRAP-3 में शामिल किया गया है, ताकि हालात और न बिगड़ें।
लागू किए गए प्रमुख प्रतिबंध
BS-6 से कम मानकों वाली गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री पर रोक के साथ
निर्माण कार्यों और धूल नियंत्रण पर सख्ती और
प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडी हवाओं की कमी, वाहनों का बढ़ता दबाव और आसपास के इलाकों में पराली व अन्य कारणों से प्रदूषण में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यदि हालात और बिगड़े तो GRAP-4 के सभी नियम भी पूरी तरह लागू किए जा सकते






