औसत AQI 335, कुछ क्षेत्रों में 350–390 के बीच बना हुआ
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण स्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज दिल्ली का औसत AQI 335 दर्ज किया गया, जिससे लोगों को हल्की राहत तो मिली, मगर खतरनाक धुंध और प्रदूषित वातावरण का असर अभी बरकरार है।
कई इलाकों में एयर क्वॉलिटी अभी भी 350 से ऊपर दर्ज की जा रही है।आंकड़ों के अनुसार: आनंद विहार — 350, बवाना — 360, द्वारका — 365, नरेला — 389, नेहरू नगर — 383 रिकॉर्ड की गई।
विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट, हवा की गति कम होने और स्थानीय प्रदूषकों के जमा होने से हालात में तेज सुधार की उम्मीद कम है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी रोगियों को विशेष सावधानी बरतने और बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।


