23 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

घूसखोरी’ का खेल, एंटी करप्शन का शिकंजा—मत्स्य निरीक्षक 10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Must read

शाहजहाँपुर: संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जहां अधिकारी जनता की समस्याएं सुन रहे थे, वहीं तहसील के बाहर रिश्वत का खेल चल रहा था। एंटी करप्शन टीम ने इस खेल का पर्दाफाश करते हुए मत्स्य निरीक्षक पूरनलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार थाना पुवायां क्षेत्र निवासी राजेश कुमार ने एंटी करप्शन टीम, बरेली से शिकायत की थी कि मत्स्य निरीक्षक पूरनलाल मत्स्य जीवी सहकारी समिति के गठन के नाम पर उससे 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत कार्रवाई की।

जाल में फंसा ‘घूसखोर’ निरीक्षक

सोमवार को तिलहर तहसील परिसर के बाहर टीम ने घेराबंदी कर पीड़ित से आरोपी को रिश्वत दिलवाई। जैसे ही इशारा मिला, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर ही निरीक्षक को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि जिस समय यह कार्रवाई हुई, उस वक्त तिलहर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था और डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। ऐसे में तहसील के बाहर ही खुलेआम घूसखोरी का मामला सामने आना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

इस मामले में थाना कटरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में खलबली मच गई है।

आम लोगों ने इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई ही व्यवस्था में सुधार ला सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article