फर्रुखाबाद। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार दमनकारी नीति अपना रही है लेकिन कांग्रेस और कांग्रेसी ना रुकने वाले हैं ना झुकने वाले हैं बराबर दमनकारी नीतियों का विरोध करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि विगत दिनों भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए जाते समय पुलिस प्रशासन द्वारा मेरी पूरी गली को तीन थानो की पुलिस और पी ए सी लगा कर छाबनी बना दिया गया था लेकिन हम कांग्रेसी दवाब मे आने वाले नहीं, ना डरेंगे ना झुकेंगे । उन्होंने उन सैकड़ो जुझारू कांग्रेसी जन का आभार जताया जिन्होंने किसी भी अनहोनी की परवाह किये बिना सरकार की दमनकारी नीति की एवं किसी भी प्रकार के मुक़दमे आदि की परवाह किये बिना निडरता के साथ कंधे से कन्धा मिला कर साथ दिया ।विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मृत्युजय शर्मा एवं अर्चना राठौर एवं साथ रहे जनमानस एवं फ्रंटल संगठन के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारीगण एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सारे पदाधिकारीगण धन्यवाद के पात्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here