28 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

मां की डांट से नाराज 9वीं की छात्रा ने मोर्टिन लिक्विड पीकर दी जान

Must read

 

रेलबाजार थाना क्षेत्र स्थित नार्थ रेलवे कॉलोनी में शनिवार शाम एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां मां की डांट से नाराज होकर 15 वर्षीय छात्रा ने अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

जानकारी के अनुसार, नार्थ रेलवे कॉलोनी निवासी आर्या शुक्ला केंद्रीय विद्यालय कैंट में कक्षा 9 की छात्रा थी। उसके पिता शैलेंद्र शुक्ला रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई भी है।

परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम आर्या कोचिंग जाने से मना कर रही थी, जिस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया। इस बात से वह आहत होकर अपने कमरे में चली गई और वहां रखी मोर्टिन लिक्विड पी ली। कुछ देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई।

कमरे में जाकर देखने पर वह बेहोश हालत में मिली, जिसके बाद परिजन तुरंत उसे स्वरूपनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। कमरे से मोर्टिन लिक्विड की खाली शीशी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में मां की डांट के बाद घटना होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article