27 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

बीमारी से परेशान वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

Must read

सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार में एक वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि कुबेरगंज निवासी दिनेश कुमार सोनी (55) लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और इसी वजह से काफी परेशान रहते थे।

परिजनों के अनुसार, दिनेश कुमार सोनी घर के कमरे में अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने बीमारी से तंग आकर कमरे के अंदर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटके मिले और उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना की जानकारी जुटाई।

कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक लंबे समय से बीमारी से परेशान थे और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article