34 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

गंगा नदी के सोता नाले में मिली लावारिस डिस्कवर बाइक, क्षेत्र में सनसनी

Must read

 

हर पहलू पर पुलिस कर रही जांच आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ जारी अन्य थानों से भी साधा जा रहा संपर्क

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

थाना क्षेत्र के गांव बली पट्टी रानी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगा नदी के सोता नाले में एक अज्ञात लावारिस डिस्कवर बाइक पड़ी मिली। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने नाले में पानी के बीच आधी डूबी बाइक देखी तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनुराग पुत्र अरुण कुमार सहित अन्य ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में पड़ी एक बाइक पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान शशिप्रभा के प्रतिनिधि ब्रह्म दत्त शुक्ला को दी।सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि द्वारा थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को नाले से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में बाइक पर नंबर प्लेट नहीं मिली, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद पुलिस ने बाइक के चेसिस नंबर के आधार पर उसकी पहचान की।जांच में सामने आया कि उक्त बाइक (नंबर UP 27 V 0338) जनपद शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव खंडाहर निवासी सुनील पुत्र नरेश के नाम पंजीकृत है।
थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। बाइक यहां कैसे पहुंची, इसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही संबंधित थानों को भी सूचित कर दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविकता सामने लाई जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article