17 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

अमेठी: झोपड़ी में लगी भीषड़ आग, 46 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत

Must read

अमेठी: यूपी के अमेठी (Amethi) जिले में बुधवार देर रात एक फूस की झोपड़ी में आग लगने (Hut catches fire) से 46 वर्षीय व्यक्ति की गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना अमेठी पुलिस थाना क्षेत्र के सुंदरपुर दरखा गांव में हुई। मृतक की पहचान राजाराम के पुत्र राम संजीव के रूप में हुई है, जो अपनी फूस की झोपड़ी में सो रहे थे जब अचानक आग लग गई।

स्थानीय लोगों ने झोपड़ी से लपटें उठती देखीं और आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राम संजीव गंभीर रूप से झुलस गए। उनके परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत गौरीगंज के संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें आगे के इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अमेठी थाने के पुलिस अधिकारी रवि सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने आगे बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने जांच के तहत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article