33 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

भव्य रूप से मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती

Must read

– प्रतिमाओं के संरक्षण और पार्कों के सौंदर्यीकरण पर जोर
गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में डॉ . बी . आर . अम्बेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाबा साहेब की प्रतिमाओं का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए और उनके आसपास के पार्कों का व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां आवश्यक रूप से बाउंड्री वॉल बनाई जाए, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही प्रतिमाओं के ऊपर छत्री (कैनोपी) लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे प्रतिमाएं मौसम के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें।
सीएम योगी ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती को पूरे प्रदेश में उत्साह और गरिमा के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार सामाजिक समरसता और संविधान की मजबूती का आधार हैं, इसलिए उनकी जयंती केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने का अवसर है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अंबेडकर जयंती को जनभागीदारी के साथ मनाएं और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार बाबा साहेब के सम्मान और उनकी विरासत को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article