21.9 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026

दारापुर में कथित ऑडियो वायरल, प्रधान प्रतिनिधि पर लगे आरोप; जांच की उठी मांग

Must read

अमृतपुर फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर की ग्राम पंचायत दारापुर इन दिनों एक कथित ऑडियो वायरल होने के कारण चर्चा में है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस ऑडियो को ग्राम प्रधान शशि राठौर के पति एवं प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार राठौर से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

वायरल ऑडियो में कथित रूप से एक महिला और प्रधान प्रतिनिधि के बीच बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। चर्चा में ₹500 के लेनदेन का जिक्र होने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों के बीच इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज है। कुछ लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि से जुड़े पद की गरिमा के विरुद्ध बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ऑडियो की सत्यता प्रमाणित होती है तो यह सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

वहीं, अभी तक न तो प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी हुआ है और न ही संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सार्वजनिक रूप से सामने आई है। ऐसे में ऑडियो की प्रमाणिकता और उसमें सुनाई दे रही आवाज की पुष्टि होना शेष है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति स्पष्ट हो सके।

फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article