36.2 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

मिड-डे मील में भ्रष्टाचार का आरोप, प्रधान ने बीएसए से की कार्रवाई की मांग

Must read

– प्रधानाध्यापिका पर बच्चों की संख्या बढ़ाकर दिखाने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

फर्रुखाबाद। जनपद में मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्कूल प्रबंधन को लेकर एक गंभीर शिकायत सामने आई है। ग्राम पंचायत लड़वा नगला मानपट्टी की प्रधान बड़ी बिटिया ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को शिकायती पत्र देकर प्राथमिक विद्यालय पट्टिया छेदा सिंह की प्रधानाध्यापिका मीना परिहार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रधान द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता ठीक नहीं है और बच्चों की संख्या वास्तविक से अधिक रजिस्टर में दर्ज की जा रही है। इससे सरकारी योजना में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की आशंका जताई गई है।

प्रधान का कहना है कि जब उन्होंने विद्यालय पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता और बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर देखने की बात कही तो प्रधानाध्यापिका ने रजिस्टर दिखाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान प्रधानाध्यापिका ने अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।

प्रधान ने बताया कि 13 मार्च 2026 को वह अपने पुत्र के साथ विद्यालय पहुंची थीं, लेकिन वहां न तो मिड-डे मील की जांच करने दी गई और न ही कोई अभिलेख दिखाया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि विद्यालय में कई दिनों से बच्चों और अभिभावकों द्वारा मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर प्रधान जांच के लिए विद्यालय गई थीं।

प्रधान बड़ी बिटिया ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article