22.5 C
Lucknow
Tuesday, February 24, 2026

इंचार्ज प्रधानाचार्य व शिक्षामित्र पर हमले का आरोप

Must read

पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ बीएसए को शिकायत, कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद। जनपद के विकासखंड राजपुर स्थित ग्राम कुम्हरौर के प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाचार्य एवं शिक्षामित्र के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में इंचार्ज प्रधानाचार्य ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मृदुल सक्सेना पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय पहुंचकर इंचार्ज प्रधानाचार्य आशीष कुमार तथा शिक्षामित्र सुनील अग्निहोत्री के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे विद्यालय का शैक्षिक वातावरण प्रभावित हुआ।
इंचार्ज प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने बीएसए को दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि पूर्व प्रधानाचार्य का यह कृत्य अत्यंत आपत्तिजनक है और इससे विद्यालय का माहौल खराब हो रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृदुल सक्सेना पर कोरोना काल में छात्रों-छात्राओं की छात्रवृत्ति में कथित अनियमितताओं का मामला पहले से लंबित है। शिकायत पत्र के अनुसार उस समय तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच में कागजी हेराफेरी एवं वित्तीय अनियमितता के आरोप सिद्ध पाए गए थे, लेकिन उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायत में कहा गया है कि पूर्व प्रधानाचार्य लगातार विद्यालय का वातावरण खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों में भय का माहौल बन रहा है। इंचार्ज प्रधानाचार्य ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है। उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। बीएसए ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा का माहौल हर हाल में सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहना चाहिए। यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article