27.3 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

मायावती और नीतीश को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Must read

– कहा— सपा-बसपा गठबंधन में मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, केशव प्रसाद मौर्य पर भी कसा तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा बड़े दिल से राजनीति की है और कई मौकों पर विपक्षी दलों के नेताओं को भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी और बसपा का गठबंधन हुआ था, तब उनकी इच्छा थी कि मायावती को प्रधानमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि उस समय गठबंधन के जरिए देश में नई राजनीतिक दिशा देने की कोशिश की जा रही थी और मायावती को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाने की सोच थी।

उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह विपक्षी एकता के तहत नीतीश कुमार को भी इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की चर्चा हुई थी। अखिलेश यादव का कहना था कि विपक्षी दलों ने कई बार एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मजबूत विकल्प देने की कोशिश की है।

सपा अध्यक्ष ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा कई नेताओं को राज्यसभा भेजकर राजनीतिक रूप से रिटायर करने का काम करती है।

इसी क्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को लेकर भी तंज कसा। अखिलेश यादव ने कहा कि हाल में हेलीकॉप्टर से जुड़ी घटना का जिक्र करते हुए केशव प्रसाद मौर्य को नया हेलीकॉप्टर मिलना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर भी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article