10 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

अखिलेश यादव के तीखे बयान: महंगाई, रोजगार, माफिया राज और EC पर साधा निशाना

Must read

गठबंधन की जीत का दावा, केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज सहारनपुर (Saharanpur) में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। अखिलेश यादव ने महंगाई, बेरोजगारी, माफिया संरक्षण, इलेक्शन कमीशन की भूमिका और पूंजीवाद पर खुलकर सरकार को घेरा। सभा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान इस प्रकार रहे “सहारनपुर की जनता ने पिछली बार भी गठबंधन की मदद की। हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी और गठबंधन की सरकार बनेगी, इस दिशा में सहारनपुर के लोग पूरा सहयोग देंगे।”

“महंगाई लगातार बढ़ रही है, रोजगार है नहीं। हमारे युवाओं को दूसरे देशों की ओर जाना पड़ रहा है। रुपया कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 90 रुपये के पार पहुंच गया है।” अखिलेश ने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियाँ पूरी तरह विफल हैं और इसका भार आम जनता उठा रही है। “इलेक्शन कमीशन की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा वोट बने, लेकिन SIR के बहाने भाजपा के लोग कोशिश कर रहे हैं कि वोट काटे जाएं।”

उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार मतदाता सूची में कटौती करवा रही है। “इंडिगो पर सरकार का दबाव इसलिए नहीं है क्योंकि उन्होंने बीजेपी को बड़े पैमाने पर इलेक्टोरल बॉन्ड दिए थे। यह दिखाता है कि पूंजीपति लोग सरकार पर हावी हैं।” “सब जानकारी होने के बावजूद बुलडोजर नहीं चलाया गया। इसका मतलब साफ है—सरकार की स्कीम ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ मजबूती से लागू है।”

“सरकार ने जानबूझकर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का पोर्टल धीमा कर दिया, ताकि लोग रजिस्ट्रेशन न करा सकें।” “जिन्हें फ्री राशन दे रहे हो, उनकी पर कैपिटा इनकम क्या है? हमारे भारत का क्षेत्रफल क्या है? यह बीजेपी वाले नहीं बता पाते।”

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article