“ये बजट 5 प्रतिशत लोगों के लिए, पिछड़ों-किसानों के लिए कोई विजन नहीं”
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केंद्र सरकार के बजट और अमेरिका (Budget and America) से हुई कथित डील को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बजट न तो आत्मनिर्भर भारत की बात करता है और न ही पिछड़े, दलित, किसान और गरीब वर्ग की वास्तविक समस्याओं का समाधान करता है।
अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा “क्यों झूठे ख्यालों में दिन-रात करें, जो बनाते हवा में बातों के महल, उनसे कुछ जमीनी बात करें।” उन्होंने सवाल उठाया कि— “अमेरिका से डील नहीं, ढील हुई है। बजट पर सबसे पहला सवाल यही है कि डील पहले बनी या बजट।” 500 बिलियन डॉलर के व्यापार समझौते को लेकर उन्होंने कहा— “500 बिलियन डॉलर का व्यापार एकतरफा? हमारी आत्मनिर्भरता, स्वदेशी का नारा कहां जाएगा? जनता भाजपा से जानना चाहती है कि 0 बड़ा या 18।”
अखिलेश यादव ने बजट को किसान विरोधी बताते हुए कहा— “इस डील के बाद हमारे किसानों का हाल क्या होगा? जब सब कुछ विदेश से आएगा तो किसान भारत में क्या उगाएगा। अभी तक किसानों को एमएसपी की गारंटी यह सरकार नहीं दे पाई।”
उन्होंने यह भी जोड़ा “पिछड़ेपन को दूर करने के लिए इस बजट में कोई विजन नजर नहीं आता।” भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा“भाजपा का हर बजट हम 1/20 का बजट मानते हैं, क्योंकि यह सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों के लिए होता है।”धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत और स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला
अखिलेश यादव ने कहा, “राजमाता पूजनीय अहिल्याबाई होलकर जी की मूर्ति को बुलडोजर से गिरवा दिया गया। मणिकर्णिका घाट हमारी पौराणिक पहचान रही है, वहां लगभग 100 मंदिरों को तोड़ने का काम इसी सरकार में हुआ।”स्वास्थ्य व्यवस्था पर उन्होंने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा “सच्चाई यह है कि अस्पतालों में इलाज नहीं है, दवाइयां नहीं हैं, ऑपरेशन के लिए भटकना पड़ता है।”अंत में तीखी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा “जिन्होंने गोली चलाई, वही आज राम मंदिर बनवा रहे हैं।”


