29 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

अखिलेश यादव के तीखे हमले, ममता बनर्जी के समर्थन का ऐलान; डॉ. एमएच खान सपा में शामिल

Must read

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई बड़े राजनीतिक बयान दिए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में खुलकर कहा कि जनता उन्हें ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाकर फिर मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।

अखिलेश यादव ने झांसी में सिलेंडर से भरे ट्रक के गायब होने के मामले को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “जो ट्रक गायब हुआ था, उसे बीजेपी के लोगों ने गायब किया था।” उनके इस बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

इसके साथ ही उन्होंने फिल्म निर्माण को लेकर भी आरोप लगाते हुए कहा कि “पैसे देकर फिल्में बनवाई जा रही हैं ताकि दूसरे दलों को बदनाम किया जा सके। ऐसा लगता है कि कुछ लोगों तक ज्यादा पैसा पहुंच गया है।” उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया।

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर गोरखपुर का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि “वहां तो लॉ एंड ऑर्डर की ही हत्या हो गई है।” उन्होंने जनता से अपील की कि जब तक वर्तमान सरकार को हटाया नहीं जाएगा, तब तक कानून-व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है।

इसी बीच पार्टी संगठन को मजबूती देते हुए बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता एवं प्रवक्ता डॉ. एमएच खान ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी ने उन्हें टीवी डिबेट्स के लिए अधिकृत पैनलिस्ट की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

अखिलेश यादव के इन बयानों को आगामी चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां वे एक ओर विपक्षी एकजुटता का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article