36 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

‘सेवईयां-गुझिया’ मिलन समारोह आज, अखिलेश यादव नें दिया भाईचारे का संदेश

Must read

लखनऊ। राजधानी में समाजवादी पार्टी कार्यालय में होली और ईद के मौके पर ‘सेवईयां-गुझिया मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ मिलकर भाईचारे का संदेश दिया ।
यह आयोजन सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया , जिसमें अलग-अलग समुदायों के लोग एक मंच पर एकत्र होकर एक-दूसरे को त्योहारों की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के दौरान सेवईयां और गुझिया के माध्यम से गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक देखने को मिली ।
सूत्रों के अनुसार, समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे। इस दौरान लोग एक-दूसरे से गले मिलकर प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देंगे।
राजनीतिक दृष्टि से भी इस आयोजन को अहम माना जा रहा है, क्योंकि सपा लगातार सामाजिक एकता और सद्भाव को अपने एजेंडे में प्रमुखता देती रही है। लखनऊ में आयोजित यह कार्यक्रम उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां त्योहारों के बहाने सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article