दिल्ली ब्लास्ट की हर पहलू से हो जांच : अखिलेश यादव

0
36

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट को बेहद दुखद और गंभीर घटना बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना देश की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इसकी हर पहलू से निष्पक्ष और गहराई से जांच की जानी चाहिए ताकि असली दोषियों तक पहुंचा जा सके।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस धमाके से दिल्ली सहित पूरे देश में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है। केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर ऐसा वातावरण बनाना चाहिए, जिससे जनता का भरोसा बहाल हो सके। उन्होंने कहा कि जनता को भयमुक्त करने के लिए तुरंत ठोस सुरक्षा प्रबंध किए जाएं।

सपा अध्यक्ष ने घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here