– सपा सुप्रीमो बोले – समाजवादी पार्टी कभी युद्ध की पक्षधर नहीं रही
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की विदेश नीति को लेकर सरकार ने स्थिति को उलझा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार डर और दबाव की राजनीति कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग राजनीति को समझते हैं उन्हें पहले दिन ही अंदाजा हो गया था कि भारतीय जनता पार्टी आगे क्या कदम उठाने वाली है। उन्होंने कहा कि हम सब चाहते थे कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, लेकिन अब स्थिति ऐसी बन गई है कि वे राज्यसभा के सदस्य के रूप में रिटायर होंगे।
सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी भी युद्ध की पक्षधर नहीं रही है। उनका कहना था कि युद्ध हमेशा नुकसान पहुंचाता है और इससे लोगों की जान जाती है।
उन्होंने कहा कि युद्ध के परिणाम हमेशा दुखद होते हैं, इसलिए देश को शांति और संवाद की नीति पर चलना चाहिए।
अखिलेश यादव ने देश के साधु-संतों और पूजनीय शंकराचार्य से अपील करते हुए कहा कि वे देश की वर्तमान परिस्थितियों में आगे आएं और जनता के हित में अपनी आवाज उठाएं।
सपा अध्यक्ष के इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज हो सकती
“देश की विदेश नीति उलझ गई, डराकर काम कर रही है सरकार” : अखिलेश


