यादव ने दिए लैपटॉप
इंजीनियरिंग और बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रों को मिला प्रोत्साहन, उज्ज्वल भविष्य की कामना
लखनऊ/मेरठ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेरठ जनपद के तीन मेधावी छात्रों को लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग पर आयोजित हुआ।
बताया गया कि सिवाल खास, मेरठ निवासी श्री गौरव चौधरी लैपटॉप लेकर पहुंचे थे, जिन्हें अखिलेश यादव ने अपने हाथों से छात्रों को प्रदान किया।
इन छात्रों को मिला लैपटॉप
कुनाल (पुत्र अनिल कुमार), बीटेक प्रथम वर्ष, ग्राम रोहटा
अभिषेक (पुत्र यशपाल कुमार), बीटेक प्रथम वर्ष, ग्राम मीरपुर
मोहम्मद कैप (पुत्र लईक अहमद कुमार), बीसीए प्रथम वर्ष, कस्बा लावड़ शामिल हैं।अखिलेश यादव ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में लैपटॉप जैसे संसाधन तकनीकी शिक्षा के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने मेध
मेरठ के तीन मेधावियों को अखिलेश


