“एक फ़ुल दो हॉफ़ हैं, यूँ तो आपस में ख़िलाफ़ हैं
कोडीन के मारे ये सारे, आज डर के मारे साथ हैं”
लखनऊ। कोडीन सिरप प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर तीखा तंज कसा है। अखिलेश यादव ने शेराना अंदाज में लिखा अखिलेश यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक इसे मौजूदा राजनीतिक हालात और कोडीन मामले में सामने आ रही गतिविधियों से जोड़कर देख रहे हैं। सपा नेताओं का कहना है कि यह तंज उन ताकतों पर है जो सामान्य परिस्थितियों में एक-दूसरे के विरोधी रहते हैं, लेकिन संकट के समय एक मंच पर खड़े नजर आ रहे हैं।
सियासी हलकों में बढ़ी हलचल
अखिलेश यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विपक्षी दलों ने इसे सरकार पर सीधा हमला बताया है, जबकि समर्थकों का कहना है कि यह तंज जनता के बीच उठ रहे सवालों की अभिव्यक्ति है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड
अखिलेश यादव के इस शेर को हजारों लोग शेयर कर चुके हैं। ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर यह बयान तेजी से फैल रहा है और लोग इसे मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
साफ है कि कोडीन प्रकरण को लेकर सियासत और बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं, जिसमें अखिलेश यादव का यह तंज एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।




