24 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

अखिलेश अग्निहोत्री बने पेंशनर्स सेवा संस्थान के जिला संयोजक

Must read

फर्रुखाबाद। कोषागार विभाग से सेवा निवृत्त सहायक अधिकारी अखिलेश कुमार अग्निहोत्री को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी संस्थान के प्रदेश महामंत्री बी.के. तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष की सहमति से श्री अग्निहोत्री को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री अग्निहोत्री से अपेक्षा की गई है कि वह शीघ्र ही जनपद इकाई का गठन करें। जब तक जिला इकाई का गठन नहीं हो जाता, तब तक उन्हें संस्था के निर्वाचित अध्यक्ष के समस्त अधिकार प्राप्त रहेंगे।

संस्थान ने आशा व्यक्त की है कि श्री अग्निहोत्री अपने अनुभव व कार्यशैली से संगठन को मजबूत करेंगे और पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article