ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पहुंचे विद्युत समाधान कैंप, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0
160

पुराने बकायों पर मिल रही छूट, बिल संशोधन से लेकर शिकायतों का मौके पर निस्तारण

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आज गाजीपुर में आयोजित विद्युत समाधान कैंप में पहुंचे, जहाँ उन्होंने उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मंत्री ने बकायेदारों से मुलाकात कर विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशान न किया जाए और सभी शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाए।
मंत्री शर्मा ने बताया कि सरकार जनता को राहत देने के लिए पुराने बिजली बकायों पर विशेष छूट प्रदान कर रही है। उपभोक्ताओं को समय पर स्कीम का लाभ उठाने की अपील भी की गई।
समाधान कैंपों में बड़ी संख्या में लोग अपने बिलों का संशोधन, बकाया की छूट, और कनेक्शन से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे। विभागीय टीम मौके पर सभी मामलों का निस्तारण करती दिखी।
मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ता हित सर्वोपरि है और किसी भी व्यक्ति की समस्या लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि समाधान कैंपों का उद्देश्य “जनता को तत्काल राहत देना” है और इसे सफल बनाना विभाग की जिम्मेदारी है।
गाजीपुर में आयोजित कैंप में ऊर्जा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here