32.4 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

एयर इंडिया ने बढ़ाया किराया, घरेलू उड़ानों पर 399 रुपये तक फ़्यूल सरचार्ज बढ़ा

Must read

नई दिल्ली: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा किराया चुकाना पड़ेगा। एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे टिकट की कीमतों में इजाफा हो गया है।
एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों पर 399 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश के भीतर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब टिकट के लिए पहले से अधिक भुगतान करना होगा।
पश्चिम एशिया की उड़ानों पर भी असर
कंपनी ने पश्चिमी एशिया (वेस्ट एशिया ) की उड़ानों पर भी फ्यूल सरचार्ज में 10 डॉलर की बढ़ोतरी की है। इससे उन यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा जो इस रूट पर यात्रा करते हैं।
ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर
एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि विमान ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाना पड़ा है।
एयर इंडिया के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य एयरलाइन कंपनियां भी किराए में बढ़ोतरी कर सकती हैं, जिससे हवाई यात्रा और महंगी हो सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article