33 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

अग्निवीर आवेदन पंजीकरण तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ाई गई

Must read

फर्रुखाबाद ।अग्निवीर भर्ती पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है । लिखित परीक्षा जून में होगी।
बताते चलें कि भारतीय सेना में 2027 की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जिसकी पूरी जानकारी वेबसाइट संबंधित पर है।अभ्यार्थियों की मांग को देखते हुए इस बार सरकार ने अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष तक कर दी है। भर्ती के लिए अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष की आयु वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और अग्निवीर वूमन मिलिट्री पुलिस के पदों लिए भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। नर्सिंग सहायक (एनए एनए वेट) के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष और सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष तक निर्धारित की क निर्धारित की गई है। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए तय किया गया है। अभ्यार्थियों को एक फार्म में दो दो पदों के लिए आवेदन का मौका मिलेगा, यानी इस बार दो पदों के लिए अभ्यार्थी एक साथ अप्लाई कर सकेंगे।
सेना भर्ती कार्यालय, बरेली के अन्तर्गत आने वाले 12 जिलों (बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फरुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखीमपुर, पीलीभीत, संभल, शाहजहाँपुर, श्रावस्ती और सीतापुर) के इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की जाती है कि वे अपना पंजी करण 10 अप्रैल 2026 से पहले भारतीय सेना की वैबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन कर सकेंगे।
अग्निवीर भर्ती जानकारी के लिए या पंजीकरण करने में असुविधा होने पर सहायता के लिए सेना भर्ती कार्यालय, बरेली में प् सम्पर्क कर सकते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article