19 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

गैस पाइपलाइन के बाद भूले ठेकेदार, रेती मोहल्ले में खुले पड़े गड्ढे बने खतरा

Must read

 

शाहजहांपुर नगर निगम की लापरवाही उजागर, राहगीरों और स्थानीय लोगों में रोष

शाहजहांपुर। नगर निगम की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के रेती मोहल्ले में गैस पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढों को बंद करना ठेकेदार भूल गया, जिससे इलाके में जगह-जगह गड्ढे खुले पड़े हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला पूर्व सभासद संतोष शुक्ला वाली गली का है, जहां पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने काम तो पूरा कर लिया, लेकिन गड्ढे बंद करने की जिम्मेदारी निभाना जरूरी नहीं समझा। खुले गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय ये गड्ढे दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। मोहल्ले के लोगों में इसको लेकर खासा आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से जल्द गड्ढों को भरवाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

जिम्मेदार बेपरवाह:
नगर निगम की निगरानी में हो रहे कार्यों के बावजूद इस तरह की लापरवाही सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस समस्या का समाधान करते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article