बंद कमरे और पर्दो में केबिन के इस कैफे में होता था जिस्मफरोशी का धंधा,जब मुकदमे में नाम खुला तो लग गए खुद को माननीय के ख़ास बताने वाले नेता जी।
शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में कैफे के नाम पर खुले हैं जिस्मफरोशी के अड्डे,बंद केबिन और कमरों की सुविधा,घंटे के हिसाब से लिया जाता है चार्ज।पर अबकी बार शहर कोतवाली क्षेत्र के अंटा चौराहे के समीप स्थित ब्लैकहर्ट कैफे (Blackheart Cafe) का नाम मुकदमे में दर्ज हो गया,अफेयर के चलते इसी कैफे में आपसी शारीरिक संबंध बनाए गए थे।फिर जब ब्रेकअप हुआ तो महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि युवक ने शारीरिक संबंध के दौरान बना ली थी वीडियो,ब्रेकअप के बाद वायरल करने की धमकी दे डाली अब पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त को जेल भी भेज दिया,लेकिन अपराध का हिस्सा बने इस कैफे पर कोई आंच नहीं आने दी।
शाहजहांपुर में कैफे के अंदर छेड़छाड़,रेप,आपसी संबंधों से लेकर हत्या और सुसाईड के प्रयास के भी मामले सामने आ चुके हैं बावजूद इसके इन कैफे पर कोई आंच यानी कार्यवाही नहीं होती।
लगातार कैफे से जुड़ी वारदातों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर शाहजहांपुर में पुलिस व प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने सख्त निर्देश जारी किए लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा अब ताज़ा मामले की बात करे तो जब ब्लैकहर्ट कैफे अपराध की जद में आया तो खुद को माननीय के ख़ास बताने वाले नेता जी ने बचाने का जिम्मा उठा लिया।
खबर है कि नेता जी ने शहर कोतवाली पुलिस से साठगांठ कर कैफे संचालक को बचाने के लिए रास्ता निकलवा लिया है।बहरहाल आखिर कब तक शाहजहांपुर में कैफे के नाम पर अश्लीलता से लेकर जिस्मफरोशी तक के धंधे की ठेकेदारी चलती रहेगी और सभी जिम्मेदार तमाशा देखते रहेंगे।


