30 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Must read

फर्रुखाबाद। अवैध खनन और खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को थाना कम्पिल क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सुल्तानपुर पलनापुर में अवैध खनन की सूचना मिलने पर खनन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान खनन अधिकारी एवं थाना प्रभारी कम्पिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी का खनन किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया। वाहन को तत्काल कब्जे में लेकर थाना कम्पिल की अभिरक्षा में जमा करा दिया गया। वहीं मौके पर मौजूद अन्य लोगों के भाग जाने की भी सूचना है, जिनकी पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
प्रशासन ने मौके पर ही राजस्व विभाग की टीम को बुलाकर खनन की पैमाइश कराई। पैमाइश में सामने आया कि लगभग 42 मीटर लंबाई, 22 मीटर चौड़ाई और 5.5 मीटर गहराई तक खुदाई की गई थी। इस प्रकार कुल 5082 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन पाया गया, जो कि खनन नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ खनन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक और खनन में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी नोटिस जारी किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article