20.5 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

अधीक्षण अभियंता विद्युत के साथ किसानों की बैठक, समस्याओं के समाधान का आश्वासन 

Must read

फर्रूखाबाद।जिले में चल रही बिजली समस्या को लेकर आलू विकास एवं विपणन संघ के निदेशक किसान नेता अशोक कटियार के नेत्रत्व में अधीक्षण अभियंता कक्ष में किसानों के साथ बैठक हुई।

बैठक में चुरसाई की विद्धुत आपूर्ति गुरुवार से ही शुरु कराने का अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया।उपभोक्ताओं की अन्य समस्याओं का भी शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश अधीक्षण अभियंता ने दिए।

किसानों की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता ने अधिशाषी अभियंता ग्रामीण व नगर के साथ किसानों की समस्याओ पर विचार किया,अरविंद राजपूत ने कहा कि पोल टूटने के कारण पांच दिन से चुरसाई व आसपास के गांव में आपूर्ति ठप है,अधीक्षण अभियंता ने अधीनस्थ अधिकारियों को हर हाल में आज से आपूर्ति शुरु कराने के निर्देश दिए,,पंकज कटियार ने कहा कि कीरतपुर की आपूर्ति लाईन बागों से होकर निकली है,इस कारण आये दिन फाल्ट से आपूर्ति बाधित होती है,यह लाईन रम्पुरा की तरफ से जोड दी जाए, योगेश कटियार उर्फ मंजू बाबा तथा मनोज कटियार ने बताया कि भोलपुर होली मोहल्ला में स्मार्ट मीटर लगने केबाद तीन गुना अधिक विल आ रहे है,अधीक्षण अभियंता ने जांच करा कर विल ठीक कराने का आश्वासन दिया।

अशोक कटियार ने कहा कि अन्नदाता किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु योगी सरकार गंभीर है,सरकार की मंशा के अनुरुप काम न करने पर दोषी अधिकारी दंडित होगे।

इस अवसर पर राजीव यादव लालू,बंगाली बाबू,सीटू,उत्तम यादव,पंकज कटियार,लियाकत खान आदि मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article