फर्रुखाबाद। जिले में पेट्रोल-डीजल की भले ही कोई किल्लत नहीं है, लेकिन अफवाहों के चलते लोग भ्रमित हो रहे हैं। अमेरिका, इस्राइल व ईरान के बीच हो रहे युद्ध के बीच अफवाहों का भी बाजार गर्म होने लगा है। जनपद में कई काला बाजारी करने वाले पेट्रोल डीजल की सप्लाई ना मिलने की बात कहकर लोगों को गुमराह करने में लगे हैं| जिससे आम जनता काफी परेशान है|
दरअसल कई पेट्रोल पम्प मालिक प्रमुख रूप से शमसाबाद क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पम्प मालिक पेट्रोल डीजल की सप्लाई रुक-रुक कर दे रहें हैं| जिससे वाहन चालकों को काफी समस्या का सामान करना पड़ रहा है| पेट्रोल डीजल लेनें को लेकर लोग शमसाबाद से कायमगंज की तरफ भाग रहे हैं| जबकि जिला प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त मात्रा जनपद के पेट्रोल पम्पों पर उपलब्ध है।
जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव नें बताया की शमसाबाद क्षेत्र के कुछ पम्पों पर डिमांड के अनुसार सप्लाई नही मिली है| लेकिन उन पर भी फिलहाल पर्याप्त डीजल व पेट्रोल उपलब्ध है| यदि किसी नें काला बाजारी का प्रयास किया तो कार्यवाही होगी|


