26 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया वन प्रभाग का निरीक्षण

Must read

 

अभिलेख मिले सुव्यवस्थित,कार्यों में पारदर्शिता व दक्षता पर दिया जोर

शाहजहांपुर। बरेली जोन के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पी.पी. सिंह ने बुधवार को शाहजहांपुर वन प्रभाग का वार्षिक कार्यालय निरीक्षण किया। उनके आगमन पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इसके बाद उन्होंने शाखावार सभी कक्षों का निरीक्षण करते हुए विस्तृत जांच प्रक्रिया शुरू की। निरीक्षण के दौरान पेंशन, नियुक्ति, योजनावार बजट एवं व्यय, लंबित प्रकरणों और वेतन संबंधी अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। सभी शाखाओं के अभिलेख सुव्यवस्थित पाए गए। लेखा शाखा में योजनावार बजट और व्यय की स्थिति निर्धारित मानकों के अनुरूप मिली, जबकि अभिलेख संधारण भी संतोषजनक पाया गया। साथ ही वृक्षारोपण और पौधशाला से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति भी बेहतर पाई गई। निरीक्षण के दौरान अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने अभिलेखों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। निरीक्षण के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article