33 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

30 करोड़ की सरकारी जमीन कराई गई मुक्त, एक्शन में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल

Must read

मुरादाबाद। नगर निगम ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए करीब 30 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। यह कार्रवाई पीली कोठी क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से भूमाफियाओं का कब्जा बताया जा रहा था।
खुद मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त
अभियान की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल स्वयं मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण और कब्जों को हटाते हुए जमीन को मुक्त कराया।
बताया जा रहा है कि पीली कोठी क्षेत्र में कई सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा था। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और भूमाफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article