27.5 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली की मरम्मत के बाद बचा लोहा न लौटाने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की मरम्मत के बाद बचा हुआ लोहा वापस न करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी मिस्त्री के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटा बल्लू निवासी सूरत प्रताप पुत्र कुंवर पाल ने शमशाबाद बाजार निवासी हरिओम शर्मा, जो कि खराद मिस्त्री का कार्य करते हैं, के खिलाफ थाना शमशाबाद में शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने दो दिन पूर्व अपने ट्रैक्टर ट्रॉली की मरम्मत का कार्य हरिओम शर्मा से कराया था।

पीड़ित के मुताबिक मरम्मत के नाम पर मिस्त्री द्वारा 6500 रुपये की मांग की गई थी, जिसे उसने पूरा भुगतान कर दिया। आरोप है कि मरम्मत के दौरान ट्रॉली से जो लोहे का बचा हुआ हिस्सा निकला था, उसे वापस देने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में मिस्त्री इससे मुकर गया और लोहा लौटाने से इंकार कर दिया।

जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी मिस्त्री कथित तौर पर आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा। उसने कथित रूप से कहा कि “जो करना हो कर लो, लोहा नहीं देंगे” और पीड़ित को वहां से भगा दिया।

पीड़ित के अनुसार मरम्मत के दौरान निकला लगभग 50 किलो के आसपास लोहा अभी भी मिस्त्री के पास ही है। इस संबंध में सूरत प्रताप ने थाना शमशाबाद पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बचा हुआ लोहा वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article