फर्रुखाबाद। खेत पर काम कर रहा है अपने बाबा को खाना देने जा रही नाबालिक बालिका को पहले पुतला कर भाग ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करने की गुहार पीड़िता के चाचा ने सपा के दरबार में लगाई है।
पीड़िता के चाचा भूपेन्द्र सिंह पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम रानीपुर गौर थाना कायमगंज कहा कि उसकी की नाबालिग भतीजी 10 मार्च को दोपहर खेत पर काम कर रहा है।
अपने बाबा को खाना देने जा रही थी रास्ते में ही गॉव के अर्जुन पुत्र भूरे सिंह निवासी रानीपुर गौर और उसके अन्य तीन साथी सुरजीत पुत्र नरेश सिंह व अनिल कुमार पुत्र नरेश सिंह व लालजी पुत्र जीतू उर्फ टिंकू निवासी आजमपुर थाना कम्पिल भतीजी को बहला फुसलाकर भगा ले गये। थाने में इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।
आरोपियों ने पीड़िता को रातभर गायब रखा तथा उसके साथ मिलकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया, परन्तु स्थानीय पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं तथा मुझे परिवारीजन को धमकी दे रहे है कि ज्यादा थाना दरबार करोगे तो तुम्हारी लड़की के साथ तुम्हारी भी हत्या कर देगें। भूपेंद्र ने शिकायती पत्र में कहा कि स्थानीय पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। जबकि पीड़िता पुलिस अभिरक्षा में है। पीड़िता के चाचा ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।


