29 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

तेज रफ्तार पिकअप ने ली किशोरी की जान, सड़क हादसे में मची चीख-पुकार

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से 16 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, जनपद हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव करीमनगर निवासी 16 वर्षीय नैंसी पुत्री सोनपाल राजपूत अपने बहनोई सुधीर निवासी गलारपुर थाना अमृतपुर के यहां घूमने आई थी। बताया जा रहा है कि बहनोई सुधीर उसे बाइक से वापस उसके घर छोड़ने जा रहे थे।
इसी दौरान जब वे हुल्लापुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार आ रही एक पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोरी नैंसी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हुल्लापुर मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सख्ती से यातायात नियमों का पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article