मोहम्मदाबादl थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड निवासी मुखलेश ने डीसीएम संख्या UP84 T 6665 व उसके अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है कि 11 दिसंबर की सुबह 8:00 बजे मुखलेश की 15 वर्षीय पुत्री काजल एवं 16 वर्षीय भतीजा राजन घर से पैदल स्कूल जा रहे थे l मुखलेश की दूसरी बेटी 14 वर्षीय सेजल को देर होने के कारण मुखलेश का बटाईदार सुंदरम सेजल को अपनी मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने जा रहा था , नवीगंज धीरपुर मार्ग पर स्थित प्रेमवती के खेत के पास काजल एवं राजन मिल गए l सुंदरम ने बाइक से सेजल को उतार दिया तथा किनारे खड़े होकर पेशाब करने लगा l उसी समय धीरपुर की तरफ से आ रही उक्त डीसीएम के चालक ने डीसीएम को तेजी व लापरवाही गलत साइड में जाकर रोड के किनारे खड़े तीनों बच्चों सेजल काजल एवं राजन को टक्कर मार दी l जिससे तीनों की मौत हो गई l डीसीएम चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया l कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच मदनपुर चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह को दी गई है जांच के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here